सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SCO vs NEP Highlights: ICC T20 World Cup Scotland vs Nepal Today Match Scorecard Result News in Hindi

SCO vs NEP Highlights: नेपाल ने जीत के साथ किया विश्व कप अभियान का अंत, स्कॉटलैंड को दी मात; दीपेंद्र का पचासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

SCO vs NEP T20 World Cup 2026: नेपाल ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में जीत के साथ विदा ली है। नेपाल को लगातार तीन मैच में हार मिली थी, लेकिन उसने ग्रुप चरण के अंतिम मैच में जीत दर्ज कर आखिरकार जीत का खाता खोला।

SCO vs NEP Highlights: ICC T20 World Cup Scotland vs Nepal Today Match Scorecard Result News in Hindi
दीपेंद्र और गुलशन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

दीपेंद्र सिंह आरी के शानदार प्रदर्शन के दम पर नेपाल ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराया। नेपाल ने इस तरह जीत का खाता खोला और टी20 विश्व कप में अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माइकल जोन्स के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में दीपेंद्र ने पचासा लगाया जिससे नेपाल ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 171 रन बनाकर जीत दर्ज की।
Trending Videos

पहले ही बाहर हो चुके हैं नेपाल और स्कॉटलैंड
नेपाल और स्कॉटलैंड की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है और दोनों सुपर आठ की दौड़ से बाहर हैं। नेपाल के लिए राहत की बात यह रही कि लगातार तीन हार के बाद उसे जीत मिली और टीम ने विश्व कप से सम्मान के साथ विदा ली। स्कॉटलैंड और नेपाल ने चार में से तीन-तीन मैच गंवाए, जबकि एक-एक मुकाबला जीता। दोनों टीमों के दो-दो अंक रहे। स्कॉटलैंड ने दूसरे मैच में इटली को हराया था जो उसकी टूर्नामेंट में एकमात्र जीत रही। मालूम हो कि बांग्लादेश की जगह अंतिम समय में स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह मिली थी और टीम भले ही आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन उसके खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल की अच्छी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए कुशल भुर्तल और आसिफ शेख ने नेपाल को अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई जिसे माइकल लिएस्क ने भुर्तल को आउट कर तोड़ा। भुर्तल अर्धशतक लगाने से चूक गए और 35 गेंदों पर एक चौका और चार छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लिएस्क ने आसिफ को भी अपना शिकार बनाया जो 27 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रोहित पौडेल कुछ खास नहीं कर सके और लिएस्क की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 16 रन बनाए। नेपाल को तीनों झटके लिएस्क ने दिए, लेकिन दीपेंद्र ने गुलशन झा के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दीपेंद्र ने 23 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए, जबकि गुलशन 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों के सहारे 24 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

जोन्स का अर्धशतक 
इससे पहले, माइकल जोन्स की 71 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था। जोन्स के अलावा स्कॉटलैंड के अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जोन्स ने 45 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की पारी के दौरान जॉर्ज मुन्सी के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर टीम की मजबूत नींव रखी। मुन्से 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन ही बना सके। जोन्स के आउट होते ही स्कॉटलैंड की पारी की रफ्तार थम गई। नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि नंदन यादव ने 34 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, रोहित और कुशल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed