सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pakistan vs Namibia Weather Update: What If Rain Washes Out The T20 World Cup Clash?

PAK vs NAM: पाकिस्तान और नामीबिया के मैच पर बारिश का खतरा! मैच धुला तो क्या अमेरिका को मिलेगा सुपर-8 का टिकट?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला सुपर-8 की दौड़ तय करेगा। यदि मैच बारिश से धुलता है, तो पाकिस्तान को फायदा हो जाएगा। कोलंबो में बारिश की 67% संभावना है, जिससे मुकाबले पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Pakistan vs Namibia Weather Update: What If Rain Washes Out The T20 World Cup Clash?
नामीबिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS/ANI/ICC
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत से 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान का अभियान संकट में है। अब सलमान अली आगा की अगुआई वाली टीम नामीबिया के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में उतरेगी। समीकरण साफ है...अगर पाकिस्तान की टीम जीती तो सीधे सुपर-आठ राउंड में जाएगी, लेकिन अगर नामीबिया की टीम जीत गई, तो पाकिस्तान का अभियान वहीं समाप्त हो जाएगा। फिर अमेरिका सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेगा। हालांकि, इस मैच का एक तीसरा समीकरण भी बन रहा है और वह है बारिश। अगर बारिश ने मैच धुला दिया तो तस्वीर क्या होगी? आइए जानते हैं...
Trending Videos

ग्रुप ए की अंकतालिका का हाल
  • ग्रुप ए में भारतीय टीम तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। भारत पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
  • दूसरे स्थान पर अमेरिकी टीम है, जिसके चार मैचों में दो जीत हैं। चार अंक और 0.788 नेट रन रेट है। पाकिस्तान के हार से अमेरिका को फायदा होगा।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान की टीम के भी चार अंक रह जाएंगे और उसका नेट रन रेट अमेरिका से खराब है। ऐसे में पाकिस्तान टीम बाहर हो जाएगी।
  • पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.403 है, जो अमेरिका से काफी कम है। नीदरलैंड के दो अंक और नामीबिया के खाते में अभी तक कोई अंक नहीं है।
  • पाकिस्तान की जीत उन्हें छह अंक तक ले जाएगी और वह अमेरिका से ऊपर ूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। फिर भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए से आगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मैच बारिश से धुल गया तो क्या होगा?
अगर पाकिस्तान बनाम नामीबिया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में पाकिस्तान के कुल पांच अंक हो जाएंगे और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचकर सुपर-8 में जगह बना लेगा। इस स्थिति में अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। यानी अमेरिका के आगे बढ़ने की एकमात्र शर्त यह है कि पाकिस्तान नामीबिया से हार जाए।

कोलंबो का मौसम पूर्वानुमान
मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है और मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, दिन में बारिश की 67 प्रतिशत संभावना है, जबकि रात में यह घटकर 55 प्रतिशत रह सकती है। बारिश के कारण मैच में रुकावट या देरी से शुरुआत की आशंका है। हालांकि प्रशंसक अभी भी पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पाकिस्तान पर दबाव दोगुना
भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान पर पहले ही दबाव है। अब मौसम की अनिश्चितता ने स्थिति और पेचीदा बना दी है। अगर मुकाबला पूरा होता है तो यह पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। लेकिन यदि बारिश ने खेल बिगाड़ दिया, तो कुदरत का निजाम पाकिस्तान के पाले में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed