{"_id":"69958e833d0d81b37a069c26","slug":"icc-t20i-rankings-abhishek-sharma-varun-chakravarthy-on-top-pakistan-saim-ayub-in-allrounders-rankings-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC T20I Rankings: अभिषेक और वरुण की बादशाहत बरकरार, ये पाकिस्तानी खिलाड़ी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20I Rankings: अभिषेक और वरुण की बादशाहत बरकरार, ये पाकिस्तानी खिलाड़ी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत बरकरार है। दोनों क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि पाकिस्तान के सईम अयूब ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।
अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का जलवा कायम है। दोनों क्रमश: बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सईम अयूब ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा।
Trending Videos
सईम अयूब बने नंबर-1 ऑलराउंडर
आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी सईम अयूब एक बार फिर नंबर-1 टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर बन गए हैं। अयूब और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के बीच पिछले कुछ समय से नंबर-1 की कड़ी टक्कर चल रही थी। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में बारी-बारी से शीर्ष स्थान हासिल किया। ताजा अपडेट में अयूब ने श्रीलंका के कोलंबो में भारत के खिलाफ तीन विकेट लेकर फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। रजा अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। नेपाल के दीपेंद्र सिंह एयरी (दो स्थान की छलांग) और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई (चार स्थान की बढ़त) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी हलचल
श्रीलंका के आक्रामक बल्लेबाज पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर पहुंच गए। भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म के बावजूद शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। वहीं उनके साथी ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के दम पर 17 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए आठवां स्थान हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन (22 स्थान ऊपर, 11वें) और एडेन मार्करम (छह स्थान ऊपर, संयुक्त 15वें), अमेरिका के साईतेजा मुक्कामल्ला (16 स्थान ऊपर, 21वें) और इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल (22 स्थान ऊपर, 32वें) को भी टी20 विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में रोमांच
गेंदबाजों की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान की जंग दिलचस्प हो गई है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और भारत के वरुण चक्रवर्ती के बेहद करीब हैं, जो फिलहाल पहले स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवंस लगातार दो मैचों में तीन-तीन विकेट लेकर 10 स्थान की छलांग लगाते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा भारत के अक्षर पटेल (चार स्थान ऊपर, 14वें) और जसप्रीत बुमराह (छह स्थान ऊपर, 15वें) तथा आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रेस (23 स्थान ऊपर, 23वें) को भी ताजा रैंकिंग में फायदा मिला है।