सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA vs UAE Highlights: ICC T20 World Cup South Africa vs UAE Today Match Scorecard and Result

SA vs UAE Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने बरकरार रखा विजयी अभियान, यूएई को दी मात; ग्रुप डी में शीर्ष पर रहे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

SA vs UAE T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और ग्रुप चरण में विजयी अभियान जारी रखा। दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को मात दी।

SA vs UAE Highlights: ICC T20 World Cup South Africa vs UAE Today Match Scorecard and Result
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

कॉर्बिन बॉश की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण में अजेय रही और टीम ने अपने सभी चार मैच जीते। यूएई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुकी थी। 
Trending Videos


 

ग्रुप चरण में अजेय रहा अभियान
दक्षिण अफ्रीका ग्रुप चरण में अजेय रही और उसने अपने सभी मैच जीते। टीम चार मैचों में आठ अंक लेकर शीर्ष पर रही। ग्रुप डी से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर आठ के लिए क्वालिफाई किया, जबकि अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पिछली उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को सुपर आठ चरण के पहले मैच में 22 फरवरी को अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन और मेजबान भारतीय टीम से खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी
यूएई ने गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी की और पहले ओवर में ध्रुव पाराशर ने सिर्फ एक रन दिया। कप्तान एडेन मार्करम ने हालांकि दूसरे ओवर में जुनैद सिद्दीकी को दो चौके जड़कर दबाव । तीसरे ओवर में उन्होंने हैदर अली शाह को नसीहत देते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। मार्करम ने 11 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के के साथ 28 रन बनाए। नए बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने छठे ओवर में मोहम्मद जवादुल्लाह को दो चौके लगाकर दक्षिण अफ्रीका का पचासा पूरा किया, लेकिन इसी ओवर में क्विंटन डिकॉक ने हैदर शाह को कैच थमा दिया। पावरप्ले के बाद स्कोर दो विकेट पर 56 रन था।

डेवाल्ड ब्रेविस ने टूर्नामेंट में पहली बार खुलकर खेलते हुए पहले आठवें ओवर में जवादुल्लाह को मिडविकेट के ऊपर और फिर अगले ओवर में हैदर को लांग आन पर छक्का लगाया। दूसरे छोर से रिकेल्टन ने मोहम्मद फारूक को 11वें ओवर में छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद में पाराशर को कैच देकर लौटे। रिकेल्टन ने 16 गेंद में 30 रन बनाए। ब्रेविस ने 25 गेंद में एक चौके और तीन छक्कों के साथ 36 रन बनाए। इससे पहले यूएई की पूरी पारी में कुल 10 चौके और दो छक्के लगे। अलीशान शराफू (38 गेंद में 45 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed