{"_id":"699584d85971a0615a078b67","slug":"pak-vs-nam-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-group-a-pakistan-vs-namibia-t20i-match-updates-today-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की पारी शुरू, स्टीनकैम्प और फ्रायलिंक क्रीज पर; पाकिस्तान ने 199 रन बनाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NAM Live Score: नामीबिया की पारी शुरू, स्टीनकैम्प और फ्रायलिंक क्रीज पर; पाकिस्तान ने 199 रन बनाए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Live Cricket Score (PAK vs NAM) Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप 2026 का 35वां ग्रुप मुकाबला आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल कर सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पाकिस्तान टीम
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 का 35वां ग्रुप मुकाबला आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल कर सुपर-8 में पहुंचना चाहेगी। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए हैं। उनके लिए साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा।
नामीबिया की पारी शुरू
नामीबिया की पारी शुरू हो चुकी है। लॉरेन स्टीनकैम्प और यान फ्रायलिंक क्रीज पर मौजूद हैं।
Trending Videos
नामीबिया की पारी शुरू
नामीबिया की पारी शुरू हो चुकी है। लॉरेन स्टीनकैम्प और यान फ्रायलिंक क्रीज पर मौजूद हैं।
पाकिस्तान की पारी
करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए हैं। अब नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य मिला है। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल।