सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs DC WPL 2026 Final Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights AND records

आरसीबी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी: 22 साल में ऐसा करने वाली पहली टीम, टेबल टॉपर बन खिताब जीतने का भी कीर्तिमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की दिल्ली कैपिटल्स पर छह विकेट से जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन हो गया। गुरुवार को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

RCB vs DC WPL 2026 Final Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights AND records
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महिला प्रीमियर लीग 2026 का समापन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खिताबी जीत के साथ हो गया। स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यह आरसीबी की दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले टीम 2024 में चैंपियन बनी थी। वहीं, दिल्ली लगातार चौथी बार खिताब जीतने से चूक गई। 
Trending Videos

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत
आरसीबी का सफर डब्ल्यूपीएल के चौथे संस्करण में शानदार रहा। आरसीबी शीर्ष पर रहते हुए फाइनल जीतने वाली पहली टीम बन गई। इसके अलावा टीम 175 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई। 22 साल के महिला क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब किसी लीग के या अंतरराष्ट्रीय टी20 फाइनल मुकाबले में किसी भी टीम ने 175 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया हो। आरसीबी ने आज एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी ने सफलतापूर्वक हासिल किया 200+ का लक्ष्य
गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने दूसरी बार सफलतापूर्व किसी 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले टीम ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 202 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया था।

WPL के सबसे सफल रन चेज

लक्ष्य (रन) टीम विपक्षी टीम जगह साल
204 आरसीबी दिल्ली वडोदरा 2026
202 आरसीबी गुजरात वडोदरा 2025
193 मुंबई गुजरात डी.वाई. पाटिल 2026
191 मुंबई गुजरात दिल्ली 2024
189 आरसीबी गुजरात ब्रेबॉर्न 2023

RCB vs DC WPL 2026 Final Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights AND records
आरसीबी बनी विजेता - फोटो : WPL-X

आरसीबी का डब्ल्यूपीएल 2026 में सफर

  • आरसीबी बनाम मुंबई (9 जनवरी)
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में आरसीबी ने मजबूत शुरुआत करते हुए मुंबई इंडियंस को कड़े मुकाबले में 3 विकेट से हराया।
  • आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स (12 जनवरी)
इस मैच में आरसीबी का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला, जहां टीम ने यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से मात दी।
  • आरसीबी बनाम गुजरात (16 जनवरी)
गुजरात जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी ने संतुलित बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर 32 रन की जीत हासिल की।
  • आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (17 जनवरी)
दिल्ली कैपिटल्स  के खिलाफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से आसान जीत अपने नाम की।
  • आरसीबी बनाम गुजरात जाएंट्स (19 जनवरी)
यह मुकाबला आरसीबी के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक रहा, जहां टीम ने गुजरात को 61 रन के बड़े अंतर से हराया।
  • आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (24 जनवरी)
इस मैच में दिल्ली ने बेहतर खेल दिखाया और आरसीबी को 7 विकेट से शिकस्त दी।
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (26 जनवरी)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन आरसीबी 15 रन से लक्ष्य से पीछे रह गई।
  • आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स (29 जनवरी)
आरसीबी ने यूपी के खिलाफ एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और 8 विकेट से जीत हासिल की।
  • आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (5 फरवरी)
फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

RCB vs DC WPL 2026 Final Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Women IPL Key Highlights AND records
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : WPL-X

दिल्ली कैपिटल्स का डब्ल्यूपीएल 2026 में सफर

  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (10 जनवरी)
सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के सामने टिक नहीं पाई और 50 रन के बड़े अंतर से हार गई।
  • दिल्ली बनाम गुजरात जाएंट्स (11 जनवरी)
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दिल्ली कैपिटल्स आखिरी ओवरों में लक्ष्य से चूक गई और 4 रन से मैच हार गई।
  • दिल्ली बनाम यूपी वॉरियर्स (14 जनवरी)
लगातार दो हार के बाद दिल्ली ने जोरदार वापसी करते हुए यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया।
  • दिल्ली बनाम आरसीबी (17 जनवरी)
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली का प्रदर्शन फीका रहा और टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
  • दिल्ली बनाम मुंबई (20 जनवरी)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में दिल्ली ने संतुलित खेल दिखाया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
  • दिल्ली बनाम आरसीबी (24 जनवरी)
आरसीबी के खिलाफ हुए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।
  • दिल्ली बनाम गुजरात (27 जनवरी)
गुजरात जाएंट्स  के खिलाफ यह मैच आखिरी गेंद तक गया, लेकिन दिल्ली 3 रन से मुकाबला हार गई।
  • दिल्ली बनाम यूपी (1 फरवरी)
दिल्ली ने यूपी के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज कर एक बार फिर जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
  • दिल्ली बनाम आरसीबी (5 फरवरी)
दिल्ली को खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने छह विकेट से हराया और टीम चौथी बार खिताब जीतने से चूक गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed