सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Usman Tariq says Pakistan is focusing on reaching T20 World Cup 2026 Final
IND Inning
44/2 (5 ov)
Surya Kumar Yadav 1(1)*
N. Tilak Varma 25 (19)
India elected to bat

T20 WC: सुपर-8 में पहुंचने के पड़े थे लाले, फिर भी फाइनल के सपने देख रहा पाकिस्तान; बड़बोले उस्मान का दावा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Feb 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत से टी20 विश्व कप के महामुकाबले में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बड़बोलेपन में कोई कमी नहीं आई है। स्पिनर उस्मान तारिक का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ फाइनल में पहुंचना है और जीत हासिल करना है। 

Usman Tariq says Pakistan is focusing on reaching T20 World Cup 2026 Final
उस्मान तारिक - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारत से टी20 विश्व कप के महामुकाबले में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बड़बोलेपन में कोई कमी नहीं आई है। स्पिनर उस्मान तारिक का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ फाइनल में पहुंचना है और जीत हासिल करना है। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम दौर में है। पाकिस्तान का आज नामीबिया से सामना हुआ, जिसमें सलमान आगा के नेतृत्व वाली टीम ने जीत हासिल कर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया।
Trending Videos

'हमारा मकसद फाइनल खेलना और जीतना'
नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ फाइनल में पहुंचना और जीत दर्ज करना है। उन्होंने कहा, कोई भी टीम आए, हमारा मकसद सिर्फ फाइनल खेलना और जीत दर्ज करना है। हमारा लक्ष्य फाइनल अपने देश के लोगों के लिए जीतना है। हम ये नहीं देख रहे कि कौन आगे आ रहा है। क्योंकि जब आपका मकसद होता है जीतना तो उसमें ये नहीं होता है कि किससे सामना हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-8 की आठ टीमें तय
टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन इससे पहले ही सुपर आठ की सभी आठ टीमें तय हो गई हैं। सात टीमों पहले ही क्वालिफाई कर चुकी थीं, लेकिन अब नामीबिया को हराकर पाकिस्तान भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहा है। 21 फरवरी से सुपर आठ दौर के मुकाबले शुरू होंगे और शीर्ष आठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed