सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delivery boy beaten up for asking for return of goods three arrested

रिफंड लिया, डिलीवरी बॉय की पिटाई भी की: गिरेबान पकड़कर बाइक से घसीटा, फिर लात-घूसों से जमकर मारा, देखें वीडियो

माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

यह घटना 17 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे की है। झगड़ा डिलीवर किए गए सामान को वापस मांगने पर हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

Delivery boy beaten up for asking for return of goods three arrested
मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के गणेश पुरी निवासी डिलीवरी बॉय दीपक ने क्षेत्र के ही रहने वाले चार-पांच युवकों पर बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया है। झगड़ा डिलीवर किए गए सामान को वापस मांगने पर 17 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 18 फरवरी को मारपीट करने वाले अरुण, उनके बेटे योजित और एक ऋषभ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

पुलिस को दी तहरीर में दीपक ने बताया कि वह प्रतिष्ठित कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करते हैं। मंगलवार रात वह सामान की डिलीवरी करने शालीमार गार्डन स्थित बी-196 संख्या मकान पर गए थे। ऑर्डर हुए कुछ सामान को वह ले जाना भूल गए। उसे लाने के लिए वह दोबारा स्टोर पर जाने लगे। इस दौरान योजित ने कंपनी के नंबर पर कॉल करके पूरा ऑर्डर रद्द कर दिया और रिफंड भी ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने डिलीवर किए सामान को वापस मांगा। आरोप है कि योजित व उसके दोस्त ऋषभ ने सामान देने से इनकार कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह बाइक से गिराकर पीटा। 

इस दौरान उनका मोबाइल और बाइक भी तोड़ दी। वहीं गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला रिकॉर्ड हो गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि योजित, उसके पिता अरुण और दोस्त ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में तीनों ने मारपीट की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed