{"_id":"69958a1354679b2ae304ee68","slug":"video-demand-for-dates-and-fruits-has-increased-ahead-of-ramadan-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रमजान से पहले खजूर के साथ फलों की बढ़ी मांग, मंडियों में ईरान-दुबई से आ रही खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान से पहले खजूर के साथ फलों की बढ़ी मांग, मंडियों में ईरान-दुबई से आ रही खेप
ज्योति यादव, गाजियाबाद, अमर उजाला Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 03:14 PM IST
Link Copied
रमजान के पाक महीने की शुरूआत 19 फरवरी से हो रही है, इसको लेकर शहर की फल-सब्जी मंडियों में खजूर के साथ ही फलों की मांग भी तेज हो गई है। साहिबाबाद फल-सब्जी मंडी में इन दिनों खजूर की आवक बढ़ने लगी है और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
व्यापारी बताते हैं कि रमजान में रोजा खोलने के लिए खजूर की खपत बढ़ जाती है, इसलिए अभी से स्टॉक मंगाया जा रहा है। मंडी के विक्रेताओं के अनुसार इस समय ईरान और दुबई से आयातित खजूर की खेप लगातार पहुंच रही है। ईरान से आने वाले खजूर के 12 डिब्बों का थोक भाव करीब 1400 रुपये चल रहा है। वहीं प्रीमियम क्वालिटी के खजूर खुदरा बाजार में 650 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं, जबकि आधा किलो पैक करीब 550 रुपये में उपलब्ध है। खुदरा दुकानों पर सामान्य क्वालिटी के खजूर 140 से 150 रुपये प्रति डिब्बा तक मिल रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे रमजान और करीब आएगा, मांग और बढ़ेगी तथा कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार पिछले साल की तुलना में खजूर की खपत अधिक रहेगी। मंडी में अलग-अलग किस्मों के खजूर जैसे ईरानी, सऊदी और दुबई के खजूर की अच्छी आवक हो रही है, जिससे ग्राहकों को विकल्प भी मिल रहे हैं।रोजेदारों और आम लोगों की बढ़ती खरीदारी को देखते हुए दुकानदारों ने पर्याप्त स्टॉक मंगाया है, ताकि रमजान के दौरान किसी प्रकार की कमी न हो। मंडी में इन दिनों खजूर की बिक्री सुबह से देर शाम तक जारी है और आने वाले दिनों में बाजार में और रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।