{"_id":"6995218302c6492bac0e3c90","slug":"video-light-rain-in-narnaul-in-the-morning-temperature-will-drop-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सुबह हुई हल्की बारिश, तापमान में आएगी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सुबह हुई हल्की बारिश, तापमान में आएगी गिरावट
नारनौल में बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही 17 ओर 18 को पश्चिमी विक्षोभ के असर की संभावना जताई गई थी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणाली को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी मिल रही है। इसी कारण गरज-चमक वाले बादल बने और हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
डॉ. मोहन के अनुसार 19 फरवरी को हरियाणा के उत्तरी-पूर्वी जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। जैसे ही यह पश्चिमी प्रणाली हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र से आगे बढ़ेगी, रात और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद पश्चिमी हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान में दोबारा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।