{"_id":"69949f61b55016ab0200faea","slug":"video-expressway-robbery-two-accused-arrested-in-encounter-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक्सप्रेसवे पर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक्सप्रेसवे पर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
मथुरा के बलदेव थाना पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर 28 जनवरी को हुई लूट की घटना में दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कासिमपुर अंडरपास के नीचे चौकी माइलस्टोन-129 कासिमपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मानवेन्द्र उर्फ मोनू उर्फ मुन्ना (20) हाल निवासी रसूलपुर, नोएडा और अजीत (22) निवासी नगला भंडा, थाना निधौलीकलां, जनपद एटा के रूप में हुई। एक बदमाश विवेक निवासी एटा भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। लूट में इस्तेमाल की गई कार, लूटे गए 3120 रुपये, आधार कार्ड बरामद किए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।