{"_id":"6994a238a002e5f8ee0a9cd6","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3964538-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: निर्माणाधीन सड़क को पहुंचाया नुकसान, कांग्रेस नेता समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: निर्माणाधीन सड़क को पहुंचाया नुकसान, कांग्रेस नेता समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 12:31 AM IST
Link Copied
कबीरधाम जिले में विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोयलारी से मोदिया पथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही डामरीकृत सड़क को गैंती से उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन सड़क को दो अलग-अलग स्थानों पर खोद दिया। प्रारंभिक आकलन में शासन को लगभग 99 हजार रुपये की आर्थिक क्षति बताई गई है। इस संबंध में परियोजना क्रियान्वयन इकाई कवर्धा के सहायक अभियंता गौरव त्यागी ने थाना तरेगांव जंगल में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
मामला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ा होने के कारण प्रशासन भी सतर्क हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला के पर्यवेक्षण में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यदि सड़क निर्माण या उसकी गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति है तो संबंधित पक्ष प्रशासन के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करें, कानून हाथ में लेने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।