{"_id":"69946759b430da6c260b03e4","slug":"video-uttar-pradesh-khadi-and-village-industries-board-organizes-buyer-seller-conference-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से क्रेता-व्रिकेता सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से क्रेता-व्रिकेता सम्मेलन का आयोजन
उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से मंगलवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग आयोग, जिला उद्योग केंद्र, स्वयं सहायता समूह और लीड बैंकके अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों ने बैंक लोन मिलने में आ रही परेशानियां अफसरों को बताईं। अफसरों ने समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया।
एक वक्ता ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चयनित इकाइयों को भी बैंकों द्वारा परेशान किया जाता है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बिना गारंटी लोन देने के निर्देश हैं। इसके बावजूद गारंटी मांगी जाती है और लोन स्वीकृत नहीं किया जाता।
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ के चेयरमैन सुरेश गुप्ता ने इकाइयों की समस्याओं पर कहा कि खादी को पूर्व की भांति केंद्र सरकार से छूट मिलनी चाहिए। ताकि यह लोकप्रिय बनी रहे। इस सम्मेलन का उद्देश्य इकाइयों के बीच टेक्नोलॉजी और उत्पादों की जानकारी का आदान-प्रदान करना है। कोऑर्डिनेटर अभय त्रिपाठी ने बताया कि खादी ग्रामोद्योग में नई योजनाएं लाई जा रही हैं। और जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने इस वर्ष 105 यूनिट लगाई गई हैं। जिनसे 407 परिवारों को रोजगार मिला है। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को मुख्यालय भेजकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेश कुमार गिरी, केके पांडेय, मनोज शुक्ला, मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी, वरुण जौहरी, हरेंद्र निषाद, राजेश कुमार, विवेक त्रिवेदी, अनीता पाल, सीमा सागर, मोहम्मद नायाब, दीपू गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।