Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Nand Lal Sharma said Youth should use their energy in the right direction, bring glory to the country and state through sports
{"_id":"69941409b9361f1aa80c3bc8","slug":"video-una-nand-lal-sharma-said-youth-should-use-their-energy-in-the-right-direction-bring-glory-to-the-country-and-state-through-sports-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: नंद लाल शर्मा बोले- युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, खेलों से देश और प्रदेश का नाम करें रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: नंद लाल शर्मा बोले- युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, खेलों से देश और प्रदेश का नाम करें रोशन
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर खेलों के माध्यम से अपना, अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। वे हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना बिलासपुर सीमा पर स्थित अपने पैतृक गांव डोहक में आयोजित 'डोहक खेल मेला-2026' के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 14 से 15 फरवरी तक आयोजित इस दो दिवसीय खेल मेले में कबड्डी, मिनी मैराथन, वॉलीबॉल, मेहंदी प्रतियोगिता तथा विशेष आकर्षण कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही, जिसमें लगभग 350 पहलवानों ने विभिन्न राज्यों से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जींद के विकास ने 25 हजार रुपये की पहली कुश्ती जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पंजाब के प्रभजोत रनर-अप रहे और उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में कुल 36 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे मैदान में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वहीं मिनी मैराथन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लेकर खेल भावना और फिटनेस का परिचय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।