{"_id":"6a6d8344e2f679b8860c350a","slug":"video-una-pickup-crashes-into-electric-pole-while-saving-nilgai-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una Accident: नीलगाय को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई पिकअप, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Accident: नीलगाय को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई पिकअप, बड़ा हादसा टला
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:55 AM IST
ऊना जिले के अंब उपमंडल में नंदपुर-नैहरियां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। पंजोआ स्थित गुरुद्वारे के समीप सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार, निवासी गांव कोठारी, अपनी पिकअप गाड़ी से निजी कार्य के लिए पंजाब जा रहे थे। जैसे ही वह पंजोआ गुरुद्वारे के समीप पहुंचे, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन का संतुलन खो बैठा और पिकअप सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती या सामने से कोई अन्य वाहन आ रहा होता तो हादसा गंभीर हो सकता था। स्थानीय लोगों ने समय पर राहत पहुंचाकर चालक की मदद की।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वन्यजीवों की आवाजाही वाले संवेदनशील मार्गों पर चेतावनी संकेत लगाए जाएं और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।