{"_id":"6994157672ddc918bb0f8c86","slug":"video-una-edupace-impressive-performance-in-jee-main-2026-raising-the-flag-of-success-in-the-city-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: एडुपेस का जेईई मेन 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन, शहर में लहराई सफलता की पताका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: एडुपेस का जेईई मेन 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन, शहर में लहराई सफलता की पताका
ऊना के प्रतिष्ठित संस्थान एडुपेस ने जेईई मेन 2026 (जनवरी सत्र) के परिणामों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है। संस्थान के छात्र निश्चय ने 99.617 पर्सेंटाइल प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। शिवेन ने 97.428, शिवम ने 95.21 और सात्विक ने 93.1 पर्सेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। अभिनव सैनी ने 94.08, निहाल ने 90.255 तथा अखिलेश्वर ने 89.61 पर्सेंटाइल अर्जित किए। अधिश ओहरी ने 84.20 और त्रिशा ने 80 पर्सेंटाइल प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि से एडुपेस परिवार में उत्साह की लहर दौड़ गई है। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव धीमान ने छात्रों, अभिभावकों और समर्पित फैकल्टी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि एडुपेस का उद्देश्य केवल परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना है। उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता आने वाले सत्रों के लिए और भी बड़े लक्ष्य तय करने की प्रेरणा है। एडुपेस ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि सही दिशा, दृढ़ निश्चय और निरंतर अभ्यास से हर शिखर को छुआ जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।