Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Wall and wire crate on Tharali-Dewal motorway have already collapsed, 32 crore rupees worth of improvements are underway
{"_id":"699463beef790fea400d7f31","slug":"video-chamoli-wall-and-wire-crate-on-tharali-dewal-motorway-have-already-collapsed-32-crore-rupees-worth-of-improvements-are-underway-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: थराली-देवाल मोटर मार्ग पर दीवार और वायरक्रेट अभी से धंसे, 32 करोड़ से हो रहा सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: थराली-देवाल मोटर मार्ग पर दीवार और वायरक्रेट अभी से धंसे, 32 करोड़ से हो रहा सुधारीकरण
नंदा राजजात यात्रा के तहत थराली-देवाल-वाण नंदाराजजात मोटर मार्ग पर 32 करोड़ रुपये की लागत से सुधारीकरण और दीवार निर्माण के कार्य किये जा रहे हैं लेकिन कार्य की घटिया गुणवत्ता के कारण कई स्थान पर वायरक्रेट मलबे के ढेर में लगाये जा रहे हैं जिससे वे लगाते ही धंसने लग गये हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित का कहना है कि जिस तरह से ठेकेदार ने कमीशन पर इस महत्वपूर्ण योजना को छोटे-छोटे ठेकेदारों को बॉट दिया है उससे कार्य की गुणवत्ता का यही हॉल होना है। उन्होंनें कहा कि विभाग और ठेकेदार लीपापोती कर जनता के पैसों को लूट रहे हैं। यहां बता दें कि थराली-देवाल मोटर मार्ग के किमी 3 में लोनिवि कार्यालय से सिर्फ दो सौ मीटर की दूरी पर बंदर ढौन में क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर वायरक्रेट का कार्य किया जा रहा है लेकिन ये अभी से धंसने लगे हैं। राजजात के समय इस मोटर मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाब रहेगा जिससे यहां पर सड़क टूटने की पूरी संभावना बनी है। स्थानीय ग्रामीण नरेंद्र कुमार, हीरा सिंह, कमलेश प्रसाद, प्रेमबल्लभ आदि का कहना है कि हमने विभाग को यहां पर सड़क को अंदर काटकर चौड़ीकरण करने की मांग की थी जिससे भूस्खलन जोन से छुटकारा मिल सके लेकिन विभाग ने भूस्खलन जोन में मिटटी के ढेर में ही वायरक्रेट लगा दिये जो अभी से धंसने लग गये हैं। किमी 3 में जो वायरक्रेट लगे हैं उनके धंसने की संभावना अब कम है क्योंकि नदी दूसरी तरफ बहने लगी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।