{"_id":"6a6caa64dff72f04b10e5c59","slug":"the-valley-of-flowers-was-kept-closed-due-to-the-rising-water-levels-in-the-mountain-streams-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120019-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गदेरों का जलस्तर बढ़ने पर फूलों की घाटी बंद रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गदेरों का जलस्तर बढ़ने पर फूलों की घाटी बंद रखी
Fri, 31 Jul 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ज्योतिर्मठ। लगातार हो रही बारिश के कारण फूलों की घाटी जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले गदेरों का जलस्तर बढ़ने पर शुक्रवार को फूलों की घाटी को बंद रखा गया। यदि मौसम सामान्य रहा तो शनिवार को घाटी खोली जाएगी।
फूलों की घाटी जाने वाले पैदल मार्ग पर कई जगह पर गदेरे बहते हैं और लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में यहां से गुजरना जोखिम भरा हो सकता है। अब फूलों की घाटी का यह पीक सीजन है और देश विदेश के पर्यटक घाटी में काफी तादात में पहुंच रहे हैं। इस कारण शुक्रवार को फूलों की घाटी बंद रखी गई। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। घाटी के पैदल मार्ग पर विभिन्न जगह पर बहने वाले नदी नाले का पानी काफी बढ़ गया है। ऐसे में आवाजाही खतरनाक हो सकती है। मौसम खुलने पर घाटी को खोल दिया जाएगा।