फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Reciting or listening to the Shiva Mahapurana during the month of Shravan yields special benefits.

Chamoli News: श्रावण मास में शिवमहापुराण विशेष फलदायी

Fri, 31 Jul 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 31 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Reciting or listening to the Shiva Mahapurana during the month of Shravan yields special benefits.
फोटो---
विज्ञापन

पोखरी। नगर क्षेत्र में स्थित पुष्केश्वर शिवालय में शुक्रवार से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। कथा वाचन ब्रजधाम से आई प्रसिद्ध कथा व्यास दीदी श्री कृष्ण प्रिया जी महाराज ने प्रथम दिव शिव महापुराण और भगवान भोलेनाथ पर विस्तार से जानकारी दी। व्यास प्रिया जी महाराज का भव्य कलश यात्रा व पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। कथा व्यास ने कहा कि शिव कथा हर व्यक्ति को नियमित सुननी चाहिए और श्रावण मास में शिव महापुराण का श्रवण विशेष फलदायी होता है। कथा का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पुष्केश्वर मंदिर समिति, नगर पंचायत पोखरी और व्यापार मंडल पोखरी की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, प्रकाश जोशी, अरविंद त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, मंदिर समिति अध्यक्ष राघवानंद डंगवाल, दिव्या भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed