{"_id":"69946712dfbe7424ec0cfeb4","slug":"video-vyapar-mandal-protest-against-fsda-officer-in-agra-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ज्ञापन देने पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यालय में नहीं मिले अफसर; जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ज्ञापन देने पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यालय में नहीं मिले अफसर; जताया आक्रोश
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग में मंगलवार को आगरा उद्योग व्यापार का प्रतिनिधि मंडल 15 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचा। कार्यालय पर सहायक आयुक्त खाद्य के न मिलने पर पदाधिकारी प्रदर्शन करने लगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लापता और अवैध वसूली करने से फुर्सत न होने के नारे लगाने लगे। संगठन के महानगर अध्यक्ष नरेश कुमार पांडेय ने बताया कि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने पदाधिकारियों को 12 बजे का समय दिया था, लेकिन वह वसूली के लिए चले गए। कार्यालय से लापता हैं। उन्होंने बताया क्योंकि 15 प्रमुख मांगें है। जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्रावधान खत्म किया जाए। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्नओवर की तय सीमा को खत्म कर वार्षिक 40 लाख रुपये की जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारी को मुख्यमंत्री और एफडीए भवन मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम ज्ञापन देना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।