{"_id":"6994655fbff2ae4f070e18f6","slug":"punjab-discussion-intensifies-about-the-return-of-the-sidhu-couple-to-the-bjp-before-the-punjab-elections-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब चुनाव से पहले BJP में सिद्धू दंपती की वापसी की चर्चा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब चुनाव से पहले BJP में सिद्धू दंपती की वापसी की चर्चा तेज
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 17 Feb 2026 06:26 PM IST
Link Copied
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटी है। नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर को वापस लाने के लिए रोडमैप करीब-करीब तैयार किया जा चुका है। शीर्ष नेतृत्व जल्द ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जैसे सिद्धू विरोधी पार्टी नेताओं से बात करेगा। सूत्र ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में प्रारंभिक बातचीत हुई है। कांग्रेस से पत्नी के निष्कासन के बाद सिद्धू फिलहाल कांग्रेस में हैं मगर यह दंपती लगातार कांग्रेस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधने के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहा है। सूत्र का कहना है कि इस संबंध में इसी महीने के अंत तक अंतिम फैसला हो सकता है। भाजपा की राज्य इकाई के कई नेता सिद्धू परिवार की घर वापसी के पक्ष में नहीं हैं। कैप्टन अमरिंदर से सिद्धू की अदावत कांग्रेस के समय से ही जारी है, जबकि कालिया समेत पार्टी के कुछ पुराने नेता भी नहीं चाहते सिद्धू की वापसी हो। इस संबंध में सूत्र ने कहा कि चूंकि अमरिंदर, रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल करने से भी पार्टी को कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में इनके विरोध का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं आपको बता दें की पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कुछ दिनों पहले एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया है। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर हमला बोलते हुए कौर ने कहा था कि वह सबसे भयानक, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष हैं। उन्होंने संगठन को बहुत नुकसान पहुंचाया है।नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाली टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।