Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Farmers in Jalloke village near the Hussainiwala border are increasingly concerned after the maize crop—sown after the wheat harvest—failed to yield profitable results.
{"_id":"6a6d9f250ecbe2d0b70adc1a","slug":"video-farmers-in-jalloke-village-near-the-hussainiwala-border-are-increasingly-concerned-after-the-maize-crop-sown-after-the-wheat-harvest-failed-to-yield-profitable-results-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला बार्डर के गांव जल्लोके में गेहूं के बाद बोई मक्का से नहीं हुआ फायदा, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला बार्डर के गांव जल्लोके में गेहूं के बाद बोई मक्का से नहीं हुआ फायदा, किसानों की चिंता बढ़ी
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव जल्लोके में किसान इन दिनों मक्का की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। गांव निवासी किसान किक्कर सिंह ने बताया कि उन्होंने गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में मक्का की बुआई की थी, लेकिन इस बार मक्का की फसल से अपेक्षित लाभ नहीं मिला।
किक्कर सिंह ने कहा कि मक्का की कटाई के लिए मजदूर आसानी से नहीं मिल रहे हैं। मजदूरों की कमी के कारण किसानों को फसल की कटाई करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गेहूं की कटाई के बाद बोई गई मक्का की फसल की पैदावार भी कम रही है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रति एकड़ करीब 45 मन मक्का का झाड़ मिला है, जो किसानों की उम्मीद से काफी कम है।
उन्होंने बताया कि यदि मक्का की फसल आलू और मटर की फसल के बाद लगाई जाए तथा गेहूं की बुआई से पहले बिजी जाए तो प्रति एकड़ करीब 100 मन तक पैदावार मिल सकती है। किसान के अनुसार इस मौसम में अधिक गर्मी पड़ने के कारण मक्का की फसल का विकास प्रभावित हुआ और पैदावार कम रही। कम झाड़ और मजदूरों की कमी के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।