{"_id":"6a6d988d560162b5970d015a","slug":"video-chos-upset-over-failure-to-meet-chief-minister-symbolic-hunger-strike-at-ferozepur-civil-hospital-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से बैठक न होने पर सीएचओ में रोष, फिरोजपुर सिविल अस्पताल में सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से बैठक न होने पर सीएचओ में रोष, फिरोजपुर सिविल अस्पताल में सांकेतिक भूख हड़ताल
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर शनिवार को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में सीएचओ कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
यूनियन नेता डॉ. प्रीत मखीजा ने कहा कि सरकार की ओर से बार-बार बैठकें कर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री से बैठक का समय मिलने के बावजूद यूनियन नेता चंडीगढ़ पहुंचने पर उनसे मुलाकात नहीं कर सके, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
प्रदर्शनकारियों ने 5000 रुपये संबंधी पत्र से बेंचमार्क की शर्त हटाकर राशि को मूल वेतन में शामिल करने, सभी सीएचओ को लॉयल्टी बोनस देने, नियमित कैडर मंजूर करने, वेतन व इंसेंटिव को मर्ज करने तथा इंसेंटिव परफार्मा में संशोधन की मांग उठाई। पैरामेडिकल यूनियन नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का करने की मांग भी की।
यूनियन नेताओं ने बताया कि सरकार की सब-कमेटी के साथ 4 अगस्त को बैठक निर्धारित है। यदि बैठक में मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया गया तो पंजाब सरकार के खिलाफ पक्का धरना शुरू किया जाएगा। डॉ. गुरबचन सिंह, डॉ. आकाश लूणा, डॉ. गुरविंदर सिंह, अमरीक सिंह और हरमनदीप सिंह भूख हड़ताल पर बैठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।