{"_id":"6a6d79324d8c0bad9e041ba7","slug":"teenager-drowns-in-canal-while-bathing-with-friends-in-sunam-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम ; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम ; तलाश जारी
Sat, 01 Aug 2026 10:12 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:12 AM IST
सार
मयंक के पिता राजीव पंडित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर मयंक के स्कूल में छुट्टी थी। दोपहर में वह परिजनों को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ पास के गांव रामगढ़ जवंधा से गुजरने वाली नहर में नहाने चला गया।
विज्ञापन
मयंक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम के वार्ड नंबर 21 (हनुमान मंदिर के पास) में रहने वाले एक मजदूर का 14 वर्षीय बेटा नहर में डूब गया। बच्चे की पहचान मयंक के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, मयंक के पिता राजीव पंडित मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर मयंक के स्कूल में छुट्टी थी। दोपहर में वह परिजनों को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ पास के गांव रामगढ़ जवंधा से गुजरने वाली नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।
जब मयंक देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। तब जाकर दोस्तों ने मयंक के नहर में डूबने की बात स्वीकार की। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना छाजली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि बच्चे के डूबने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम, परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नहर में तलाशी अभियान चला रही है।