Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Meeting between Punjab government and farmers remains inconclusive; siege of Speaker's residence planned for August 5.
{"_id":"6a6d569290643d9cdd04e2a9","slug":"video-meeting-between-punjab-government-and-farmers-remains-inconclusive-siege-of-speakers-residence-planned-for-august-5-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेनतीजा रही पंजाब सरकार और किसानों की बैठक, 5 अगस्त को स्पीकर के घर का घेराव -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनतीजा रही पंजाब सरकार और किसानों की बैठक, 5 अगस्त को स्पीकर के घर का घेराव -
पंजाब सरकार और किसान नेताओं के बीच चंडीगढ़ में शुक्रवार देर रात तक चली उच्चस्तरीय बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। इस बैठक में अधिकारियों ने स्वीकार किया कि लैंड मॉर्गेज बैंकों द्वारा किसानों के रजिस्ट्रेशन के साथ ब्लैंक चेक (खाली चेक) भी गिरवी के रूप में रखे गए हैं।
किसान नेताओं का आरोप है कि प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय बैंक प्रबंधकों को बचाने का प्रयास कर रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष है।
बैठक में किसानों ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां से मांग की कि बैंकों द्वारा जबरन लिए गए सभी खाली चेक तुरंत किसानों को वापस लौटाए जाएं। धोखाधड़ी करने वाले बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हुए नुकसान का मुआवजा देने के साथ कर्ज निपटान के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की जाए।
सरकार के रवैये से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन-पॉलिटिकल) और भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) ने एलान किया है कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए 5 अगस्त को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पंजाब विधानसभा स्पीकर के फरीदकोट आवास का घेराव कर पक्का मोर्चा लगाएंगे। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।