{"_id":"6994670c490dde6d720c0702","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-tent-house-shop-in-etah-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; 250 कुर्सियां व साउंड उपकरण जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; 250 कुर्सियां व साउंड उपकरण जलकर राख
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के पंचपुरा गांव में सोमवार देर रात एक टेंट हाउस की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। लपटों पर काबू पाया। टेंट हाउस संचालक गुड्डू शाक्य ने बताया कि वे सोमवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात किसी अज्ञात कारण से आग लग गई, जिसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों से मिली। आग की चपेट में आकर करीब 250 कुर्सियां, लगभग 100 गद्दे, 100 रजाइयां, पांडाल सामग्री, टेंट मशीनें, साउंड बॉक्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नष्ट हो गए। संचालक के अनुसार अग्निकांड में करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की तत्परता से आग आसपास के रिहायशी हिस्सों तक फैलने से बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।