{"_id":"6994644db4fb533ce00af48a","slug":"video-cbse-exams-begin-in-bareilly-amid-tight-security-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"CBSE Exam: बरेली में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं सीबीएसई की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Exam: बरेली में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं सीबीएसई की परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार से बरेली जिले के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुईं। पहले ही दिन 10वीं कक्षा के गणित की परीक्षा आयोजित की गई, जिसने अधिकांश परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि प्रश्नपत्र का स्तर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन गणनाओं और लंबे सवालों के चलते समय की कमी सबसे बड़ी बाधा बनकर उभरी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली, लेकिन केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरों पर सवाल हल न कर पाने की कसक साफ दिखाई दे रही थी। वही, कई खुश नजर आए। जीआरएम और अन्य परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वैसे तो सब कुछ सिलेबस के भीतर से ही था, लेकिन सेक्शन-सी और डी के सवालों ने काफी वक्त ले लिया। उन्होंने बताया कि त्रिकोणमिति के एक-दो सवाल काफी घुमावदार थे, जिन्हें हल करने के चक्कर में अंत के छोटे सवाल छूटते-छूटते बचे। परीक्षार्थियों के अनुसार, अगर आधा घंटा अतिरिक्त मिलता तो पेपर और भी बेहतर हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।