{"_id":"699463a7525f80abb905f0ee","slug":"video-innocent-child-drowned-in-a-pond-in-banda-family-members-in-a-state-of-panic-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में तालाब में डूबकर मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहे दो वर्षीय मासूम का पैर फिसल जाने से डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव पानी में उतराता देखा तब जानकारी हो सकी। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि उनके गांव का प्रमोद कुमार उर्फ छोटू (2) मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित शंकर तालाब के पास खेल रहा था। खेल-खेल में पैर फिसल जाने से वह तालाब में समा गया।
परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। दोपहर 12 बजे करीब उसका शव पानी में उतराता मिला तो ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए हैं। उधर, प्रधान अशोक ने बताया कि प्रमोद दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था।
पिता योगेंद्र पाल मजदूरी करते हैं। हादसे की जानकारी पर हल्का लेखपाल अतुल भदौरिया ने घर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को कहा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। इस संबंध में देहात कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।