फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accusation of abducting a young woman after drugging her family members.

Banda News: घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के अपहरण का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accusation of abducting a young woman after drugging her family members.
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक महिला समेत चार लोगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि आरोपियों ने इससे पहले नशीला पदार्थ खिलाकर घरवालों को बेहोश कर दिया था। महिला ने प्रकरण की प्राथमिकी दर्ज कराने और बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि बीती 16 जुलाई को उसकी पुत्री घर में थी। तभी एक महिला व तीन अन्य लोग उसके घर आए। महिला ने बातो-बातों में घर के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे घर के अन्य सदस्य बेहोश हो गए, इस बीच वह उसकी पुत्री को अपने साथ अपहरण कर ले गए। जब होश आया तो उनकी पुत्री घर में नहीं थी। महिला ने चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की है। प्रेम प्रसंग का मामला है। अपहरण की बात गलत है। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed