फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irrigation crisis due to lack of electricity

Banda News: बिजली न मिलने से सिंचाई का संकट

Sat, 01 Aug 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 01 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Irrigation crisis due to lack of electricity
फोटो 8- तहसील परिसर में किसानों से बात करते भाकियू तहसील अध्यक्ष। संवाद
बांदा। बिजली नहीं मिलने से खेतों की सिंचाई का संकट किसानों के सामने पैदा हो गया है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से धान की बेड़ सूख रही है और बारिश भी नहीं हो रही है। यह आरोप मवई खुर्द के किसानों ने लगाया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

मवई खुर्द के श्यामबाबू, सीताराम, देव कुमार, मुन्ना, लखीराम शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि सभी किसान खेतों में धान की बेड़ लगा लगा चुके हैं और अभी कुछ जगहों पर रोपाई बाकी है। इस समय खेतों को पानी से लबालब होना चाहिए लेकिन बारिश नहीं हो रही है और बिजली विभाग की लापरवाही से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इस कारण सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि धूप में फसल खराब हो रही है। कहा कि अगर समय पर बिजली नहीं मिली तो धान की फसल नष्ट हो जाएगी। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बिजली के लिए भाकियू व किसानों का प्रदर्शन
बबेरू। किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाकियू ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को पत्र सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली समस्या विकराल हो गई है।
शुक्रवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि बबेरू पावर हाउस से बिसंडा फीडर, बबेरू, कमासिन, बीरा सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति नहीं होती। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने समगरा पंप कैनाल व केन कैनाल को पूर्ण क्षमता से शुरु कराकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की।

ग्रामीणों ने सहकारी समितियों में खाद किल्लत दूर कराने, अन्ना गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने तथा राजकीय नलकूप शुरू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम अवनीश त्यागी को पत्र सौंपा। इस दौरान भाकियू के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, बृजराज सिंह, गोरेलाल, बाला प्रसाद, इंद्रपाल, कामता, श्रवण कुमार, मनोज, ओमप्रकाश सहित अन्य किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed