{"_id":"6994afc3a48f809cec0f3f47","slug":"video-as-holi-approaches-demand-for-chipsona-potatoes-increases-prices-may-rise-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली नजदीक आते ही चिपसोना आलू की बढ़ी मांग, बढ़ सकते हैं दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली नजदीक आते ही चिपसोना आलू की बढ़ी मांग, बढ़ सकते हैं दाम
होली पर्व निकट है लाजमी है पर्व में चिप्स, पापड़ आदि की डिमांड अधिक रहती है। ऐसे में आलू की मांग बढ़ जाती है। नगर की पांच आलू की आढ़तों में इन दिनों आठ सौ कुंतल आलू का थोक विक्रय किया जा रहा है। त्यौहार जस-जस निकट आएगा वैसे-वैसे आलू के दामों में बढ़ोंत्तरी होगी। चिपसोना आलू की मांग बाजार में अधिक है। बताया गया कि इस बार आलू की बंपर पैदावार होने से आलू छह से नौ सौ रूपये प्रतिकुंतल तक विक्रय हो रहा है।
राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित आलू आढ़ती मोहम्मद इस्लाम, इरशाद ने बताया कि होली के समय आलू की मांग एकदम से बढ़ जाती है। एक सप्ताह पहले जहां तीन से चौर सौ कुंतल रोजना थोक आढ़त में आलू का विक्रय होता था वहीं अब आठ से नौ सौ कुंतल की मांग हो गईं है। बताया कि चिपसोना ब्रांड की आलू की सर्वाधिक डिमांड है क्योंकि इस आलू से चिप्स,पापड, आलू की सब्जी आदि बेहतर बनती है और उसे स्टोर किया जा सकता है। यहीं आलू मंहगा भी होता है मंगलवार चिपसोना का रेट नौ सौ से एक हजार रूपये प्रतिकुंतल थोक रेट रहा। आलू आढ़ती घनश्याम, रिजवान, बऊवा ने बताया कि हाईब्रिड और 3792 किस्म की आलू चिपसोना की अपेक्षा सस्ती होती है जो छह और सात रूपये प्रतिकुंतल के हिसाब से विक्रय हो रही है। बताया कि जैसे जैसे होली पर्व निकट आता जाएगा आलू के दामों में बढ़ोंत्तरी होती जाएगी। यहीं आलू फुटकर बजार में दो से तीन रूपये महंगा कर बेचा जा रहा है। ग्राम अगेहरा, शंकरपुर, पिपरी, कन्हवापुर, लालूपुर, गंगौली, कनिकामऊ से किसान ट्रैक्टरों से आलू लेकर आढ़त पहुंच रहे है। यहीं से कानपुर, बिल्हौर, अचलगंज, महाराजपुर, बिठूर, कल्यानपुर, बंथर, सोहरामऊ समेत अन्य दूर दराज की बाजारों में बिकने के लिए आलू भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।