{"_id":"6994602ce514d782ed0b32c5","slug":"video-nandi-installed-in-kritivaseshwar-mahadev-temple-in-kashi-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: काशी के कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किए गए नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: काशी के कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किए गए नंदी
वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व समाज केसरिया सेवा समिति के द्वारा दारानगर स्थित कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में नंदी की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंदिर के पुजारी आशीष शुक्ला ने बताया की भोर में मंगला आरती के बाद बाबा के विग्रह को पंचामृत से स्नान कराया गया। आरती उतारने के बाद दिनभर भक्तों ने जलाभिषेक किया और यजमान नागेश रघुवंशी के द्वारा रुद्राभिषेक कर नंदी महाराज को स्थापित किया गया। कृतिवासेश्वर मंदिर और मस्जिद एक ही स्थान पर होने के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। कार्यक्रम संयोजिका रेखा रघुवंशी ने बताया कि दिन भर महाशिवरात्रि पर्व पर अनेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल, प्रशांत शंकर व्यास, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।