{"_id":"69945ecb08f70984af082da4","slug":"video-man-dies-in-road-accident-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: एनएच-334 बी पर गांव मोरवाला के पास ट्राले व ट्रक की टक्कर, ट्राला चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: एनएच-334 बी पर गांव मोरवाला के पास ट्राले व ट्रक की टक्कर, ट्राला चालक की हुई मौत
नेशनल हाईवे 334बी पर गांव मोरवाला के समीप सोमवार रात करीब 12 बजे ट्राला व ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राला चालक गांव लोहरवाड़ा निवासी करीब 28 वर्षीय मनोज की मौत हो गई। मनोज बतौर ट्राला चालक काम करता था।
सोमवार को वह गुरुग्राम में निर्माण सामग्री खाली कर ट्राला लेकर वापिस दादरी की तरफ आ रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह गांव मोरवाला के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक से उसके ट्राले की टक्कर हो गई। दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई संदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कपिल के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने बताया कि मनोज दो बेटों का पिता था। एक बेटे की आयु चार वर्ष है तो दूसरा महज चार महीने का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।