{"_id":"69945fda763581cc4203e866","slug":"video-bike-rider-dies-in-road-accident-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: पिकअप और बाइक की हुई टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: पिकअप और बाइक की हुई टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत
गांव बिसलवास में टोल टैक्स के पास पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक 47 वर्षीय राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद लोहारू थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह अपनी टीम ओर डायल 112 सहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने घायल कर्मबीर और उनकी बेटी को हाईवे एम्बुलेंस के माध्यम से चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने कर्मबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुशी का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार राजवीर अपनी बेटी खुशी को पेपर दिलाकर देवरोड़ (जिला झुंझुनू) वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि राजवीर मूल रूप से गांव गुढ़ा (जिला झज्जर) के निवासी थे और पिछले करीब 10 वर्षों से देवरोड़ में रह रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वे डिश लगाने का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जांच अधिकारी रविंद्र जांगड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।