फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In athletics, Muskan won two gold medals and Anshika won two.

Bhiwani News: एथलेटिक्स में मुस्कान ने दो और अंशिका ने दो स्वर्ण पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
In athletics, Muskan won two gold medals and Anshika won two.
भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल स्पर्धा के दौरान दौड़ लगातीं खिलाड़ी।
भिवानी। भीम स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय जिलास्तरीय लड़के एवं लड़कियों की खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन एथलेटिक्स में मुस्कान ने दो तथा अंशिका ने दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं खो-खो और कबड्डी में बवानीखेड़ा का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

अंडर-17 एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में खुशी, 200 मीटर में प्रतिभा, 3000 मीटर में राधिका, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम रहीं। लांग जंप में दीक्षा, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में अंशिका, जैवलिन थ्रो में कशिश तथा ट्रिपल जंप में दिव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो की अंडर-11 प्रतियोगिता में कैरू प्रथम और बवानीखेड़ा द्वितीय रहा। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में बवानीखेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्रमश: भिवानी और सिवानी दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी की अंडर-14 प्रतियोगिता में बवानीखेड़ा प्रथम तथा तोशाम द्वितीय रहा।
अंडर-17 वर्ग में बवानीखेड़ा प्रथम और भिवानी द्वितीय रहा। टेबल टेनिस के अंडर-14 वर्ग में दृष्टि और अंडर-17 वर्ग में दीक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में जिला सहायक खेल अधिकारी प्रीतपाल, जिला मौलिक सहायक खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र घनघस तथा नोडल अधिकारी सत्यवान कोच मौजूद रहे।



कुश्ती, वुशु, योग और हॉकी ट्रायल में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कुश्ती (अंडर-14): 36 किग्रा में विनती, 39 में डिंपल, 42 में कनक, 46 में अनुष्का, 54 में आशी, 58 में कीर्ति तथा 62 किग्रा में हेमलता प्रथम रहीं।
कुश्ती (अंडर-11): 24 किग्रा में रीतिका, 26 में गरिमा, 34 में दिशी तथा 34 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रोनिका प्रथम रहीं।
वुशु (अंडर-17): 45 किग्रा में भूमि तंवर, 48 में सरिता, 52 में ज्योति, 56 में सरिता, 60 में भक्ति तथा 70 किग्रा में काव्या प्रथम रहीं।
वुशु (अंडर-19): 45 किग्रा में मुस्कान, 48 में संजू, 52 में अनुष्का, 56 में आरती तथा 70 किग्रा में कोमल प्रथम रहीं।
योग (अंडर-11): ट्रेडिशनल में हिमांशु, आर्टिस्ट सोलो में हर्षित, आर्टिस्ट पेयर में जाह्नवी व दुर्गा तथा रिदमिक पेयर में नव्या व हर्षित विजेता रहे।
योग (अंडर-14): ट्रेडिशनल में मानसी, आर्टिस्ट सोलो में ममता, आर्टिस्ट पेयर में नितिका व तनिशा तथा रिदमिक पेयर में इशाना व काफी विजेता रहे।
हॉकी ट्रायल: अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों की हॉकी स्पर्धा के लिए ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें दोनों आयु वर्गों के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed