{"_id":"6a6d04cb4c83ed51f20b9a66","slug":"the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-across-the-district-from-august-9-to-17-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154712-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
अभियान के लिए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान 150 वर्ष वंदे मातरम् थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। साथ ही विभाजन के दौरान प्रभावित लाखों लोगों के संघर्ष, बलिदान और पीड़ा से नई पीढ़ी को अवगत कराना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर निकायों, पंचायतों, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल और ई-बाइक रैलियां, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेल्फी विद तिरंगा अभियान और विशाल तिरंगा रंगोलियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, पुलों, प्रमुख चौकों, बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रोशनी और सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
बीपीएल परिवारों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि अन्य नागरिकों के लिए स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय विक्रेताओं के माध्यम से तिरंगा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सभी राष्ट्रीय ध्वज फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुरूप होंगे।
बैठक में एसडीएम भिवानी महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम तोशाम संदीप कुमार, उप वन संरक्षक डॉ. राजेश वत्स, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल और जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
उपायुक्त ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत जिला स्तर पर व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, नाट्य प्रस्तुतियां, अनुभव साझा कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभाएं और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को विभाजन के इतिहास और उसके मानवीय पक्ष से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें 1 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान की प्रगति रिपोर्ट 10 अगस्त तक तथा विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट 18 अगस्त तक राज्य सरकार को भेजी जाएगी।