Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Stones were pelted at the house after a dispute, the incident was captured on CCTV footage, and the victim somehow escaped by hiding inside the house.
{"_id":"69953556477385ba0a014a52","slug":"video-stones-were-pelted-at-the-house-after-a-dispute-the-incident-was-captured-on-cctv-footage-and-the-victim-somehow-escaped-by-hiding-inside-the-house-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद भीड़ ने घर पर बरसाए पत्थर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद भीड़ ने घर पर बरसाए पत्थर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:13 AM IST
Link Copied
मंगलवार दोपहर थाना सदर बाजार के सिमराहा गांव निवासी अवधेश राय के घर पर विवाद के बाद 15-20 लोगों ने हमला बोल दिया। घर पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। भुक्तभोगी ने आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में तहरीर दी है।
सिमराहा निवासी अवधेश ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 2:50 बजे वह घर के बाहर कार धुल रहे थे। तभी गांव का राजू यादव अपने 15-20 साथियों के साथ आ धमका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, सरिया व पत्थरों से हमला बोल दिया। घर के दरवाजे पर पत्थर बरसाए। उन लोगों ने घर में छुपकर किसी तरह जान बचाई। मोहल्ले के लोगों के जमा हो जाने से आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। अवधेश ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।