{"_id":"69951c466ffd276c55060a11","slug":"jodhpur-rural-major-action-by-dst-against-illegal-opium-and-cannabis-cultivation-two-arrested-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-3964850-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: अवैध अफीम और गांजा खेती के खिलाफ डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: अवैध अफीम और गांजा खेती के खिलाफ डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 07:56 AM IST
Link Copied
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 18 पौधे और अफीम के 438 पौधे जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि जिले में दूसरी फसलों की आड़ में अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और संबंधित थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 16 फरवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन तथा वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के सुपरविजन में डीएसटी और पुलिस थाना आसोप की संयुक्त टीम ने ग्राम ढंढौरा की सरहद में कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि गांव के जोगाराम पुत्र मोटाराम और जीवणराम पुत्र चेलाराम अपने ट्यूबवेल क्षेत्र में जीरा और गेहूं की फसल के साथ अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती कर रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खेतों की तलाशी ली, जहां अफीम के 438 पौधे और गांजे के 18 पौधे बरामद हुए। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा जब्त पौधों को कब्जे में लेकर पुलिस थाना आसोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरीया, हेडकांस्टेबल मोहनराम सहित डीएसटी के अन्य सदस्य तथा थाना आसोप के थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार दुगस्तावा और पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आप को बता दें कि दो दिनों पहले भी जोधपुर कमिश्नरेट में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।