{"_id":"699547b3c8659634e809f7a2","slug":"video-weather-takes-a-turn-in-fatehabad-drizzle-brings-smiles-to-farmers-faces-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मौसम ने ली करवट, रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
फतेहाबाद में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देर रात से जारी रिमझिम बारिश ने पूरे जिले में ठंडक घोल दी। फतेहाबाद और भट्टूकलां सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच-पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से किसानों के चेहरे खिले नजर आए, क्योंकि यह बारिश गेहूं और सरसों जैसी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई की जरूरत कम होगी और फसलों को संजीवनी मिलेगी।
हालांकि किसानों की चिंता भी बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि आगामी दिनों में ओलावृष्टि होती है तो तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। फिलहाल हल्की बारिश को लाभकारी माना जा रहा है।
वहीं, शहर में चल रहे गली निर्माण कार्य पर बारिश का असर पड़ा है। कई स्थानों पर निर्माणाधीन गलियों में कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिक बारिश न होने के कारण जलभराव की स्थिति नहीं बनी। निचले इलाकों में एक-दो जगह बरसाती पानी जरूर इकट्ठा हुआ, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।