{"_id":"6995545296fcbae288091967","slug":"video-sirmour-volunteers-cleaned-garbage-by-walking-20-kilometers-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: स्वयं सेवियों ने 20 किलोमीटर मार्ग की पैदलयात्रा कर कचरा किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: स्वयं सेवियों ने 20 किलोमीटर मार्ग की पैदलयात्रा कर कचरा किया साफ
नाहन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने साहस, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक परिचय दिया। यह समस्त गतिविधियां एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक के निर्देशन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वैभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई। दिन की शुरुआत 20 किलोमीटर की पदयात्रा से हुई, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जुब्बल का बाग और सलानी नदी मार्ग से होते हुए माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर तक पहुंची। पदयात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त हिमाचल और नशा मुक्त हिमाचल का सशक्त संदेश जन-जन तक पहुंचाया। स्वयंसेवकों ने पूरे 20 किलोमीटर मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाते हुए सलानी नदी के जल स्रोतों, आसपास के क्षेत्रों एवं त्रिलोकपुर बाजार की सफाई की। जल स्रोतों से प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया गया। त्रिलोकपुर पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने माता बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर सिरमौर संस्कृति संग्रहालय का अवलोकन किया। मंदिर अधिकारी विजय ने संसाधन व्यक्ति के रूप में मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं संग्रहालय के प्रसिद्ध चित्रकार एवं अधिकारी चंदन ने संग्रहालय एवं स्मारकों का विस्तृत भ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक धरोहरों एवं स्थानीय कला की विशेषताओं से अवगत कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।