{"_id":"699553c6250a59955c0a4820","slug":"video-pangat-bhoj-at-kothari-international-school-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में ‘पंगत भोज’, परंपरा के संग संस्कारों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में ‘पंगत भोज’, परंपरा के संग संस्कारों का पाठ
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:23 AM IST
Link Copied
नोएडा स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा–2 के विद्यार्थियों के लिए 18 फरवरी 2026 को ‘पंगत भोज’ का सुंदर आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, शिष्टाचार, सभ्य संवाद और नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘पंगत भोज’ के परिचय से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अभिभावकों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।
पारंपरिक शैली को अपनाते हुए सभी अभिभावकों को ज़मीन पर बैठाकर सामूहिक रूप से भोजन कराया गया। इस दौरान बच्चों को पारंपरिक तरीके से भोजन करने के लाभ भी समझाए गए। पूरे आयोजन में संस्कृति और सौहार्द का वातावरण झलकता रहा, जिसने उपस्थित सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं के समन्वय व सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्कूल प्रबंधन ने इसे अनुभवात्मक शिक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।