फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested from Jaipur in online fraud case.

Fatehabad News: ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 09 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested from Jaipur in online fraud case.
फतेहाबाद। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में दूसरे आरोपी अशरफ निवासी जेपी कॉलोनी, सेक्टर-3, शास्त्री नगर, जिला जयपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई राशि में से 25,000 रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना साइबर प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि फतेहाबाद निवासी सुशील कुमार ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 फरवरी 2026 को वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक फेसबुक विज्ञापन दिखाई दिया जिसमें दावा किया गया था कि एक एप डाउनलोड करने पर मोबाइल पर आने वाले अनचाहे कॉल एवं संदेश बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन पर विश्वास कर उन्होंने उक्त एप डाउनलोड कर ली। एप डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल असामान्य रूप से कार्य करने लगा। कुछ ही देर बाद उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 99,000 की अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने का संदेश प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल रीसेट किया तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में 9 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed