फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After intense sunshine, there was heavy rainfall in some places, while others remained dry

Fatehabad News: तेज धूप के बाद कहीं खूब बरसे बादल तो कहीं रहा सूखा

Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 14 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
After intense sunshine, there was heavy rainfall in some places, while others remained dry
शहर के सिरसा-हिसार रोड से बूंदाबांदी के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा। दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से सिरसा रोड पर करीब 10 मिनट तक बारिश हुई तो हिसार रोड पर हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन

वहीं हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की तपिश तेज रही। दोपहर तक धूप के कारण सड़कों और बाजारों में गर्मी का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बादल छाए और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों को उम्मीद थी कि अच्छी बारिश होगी और तापमान में गिरावट आएगी लेकिन कुछ देर की बूंदाबांदी के बाद मौसम फिर उमस भरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बारिश की कमी से किसान चिंतित
बारिश का इंतजार कर रहे किसान रामसिंह गांव दैयड़, जगतार सिंह ढाणी माजरा और धर्मवीर मताना ने बताया कि फिलहाल पर्याप्त बारिश नहीं होने से चिंता बनी हुई है। जिले में खरीफ फसलों को इस समय पानी की जरूरत है। धान, बाजरा, कपास सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए खेतों में नमी जरूरी है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो फसलों को राहत मिल सकती है और सिंचाई का खर्च भी कम होगा। ऐसे में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

---------
:: प्रदेश में मानसून की हवाओं की सक्रियता 15 अगस्त रहने के दौरान बारिश होने के आसार हैं। 16 अगस्त से मानसून की गतिविधियों में कमी आ सकती है। इस दौरान बीच-बीच में बादलवाही रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed