{"_id":"6a7f51c2e583a4dc460e7bf4","slug":"tributes-were-paid-to-the-martyrs-on-partition-horrors-remembrance-day-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-159311-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना। लक्कड़ मार्केट स्थित आर्य समाज मंदिर के बाहर शुक्रवार को सर्व समाज ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। कार्यक्रम में देश विभाजन के दौरान बलिदान देने वाले पूर्वजों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक सरदार परमवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह सहित विभिन्न बिरादरियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता ईश सरना ने की। विधायक सरदार परमवीर सिंह छोटे साहिबजादों की शहादत का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इतिहास त्याग, साहस और हौसले की सीख देता है। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा और एकता मजबूत करनी चाहिए।
पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने 1947 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी की खुशी के साथ विभाजन का दर्द भी याद रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान करीब एक करोड़ लोग विस्थापित हुए और लाखों लोगों ने जान गंवाई। युवाओं को शहीदों के संस्कारों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा बढ़ाना चाहिए। राजनीति में बांटने के बजाय समाज को जोड़ने की सोच जरूरी है।
विज्ञापन
मंच संचालन महेश चड्ढा ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक सद्भाव और एकता मजबूत करने का संकल्प लिया।