सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bighad cricketer Priyanka made her mark in the Under-19 category

Fatehabad News: बीघड़ की क्रिकेटर प्रियंका ने अंडर-19 वर्ग में बनाई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bighad cricketer Priyanka made her mark in the Under-19 category
खिलाड़ी प्रियंका नाहर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़ की युवा क्रिकेटर प्रियंका नाहर ने लगातार मेहनत और समर्पण के दम पर अंडर-19 वर्ग में अपनी पहचान बनाई है। चार साल से क्रिकेट का नियमित अभ्यास कर रही प्रियंका का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक हो चुका है।
Trending Videos


क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ अब लड़कियां भी इस खेल में आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में अब प्रियंका नाहर भी अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना रही हैं। वह पिछले चार वर्षों से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं। प्रतिदिन मैदान में अभ्यास कर अपनी खेल क्षमता को निखार रही हैं। खेल के प्रति अनुशासन और लगन ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने अंडर-19 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंडर-19 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ। हालांकि उस प्रतियोगिता में टीम कोई स्थान हासिल नहीं कर सकी, फिर भी प्रियंका के खेल को सराहना मिली।

उनकी प्रतिभा को देखते हुए आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी चयन हुआ। वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम को स्थान नहीं मिल पाया। प्रियंका इस समय कोच सुनील कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। वह बहबलपुर स्थित एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed