फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clamp on the latch... Committees formed, electricity thieves won't get away now, 210 cases caught in July, fine of 6.5 million rupees

Fatehabad News: कुंडी पर शिकंजा... कमेटियां गठित, बिजली चोरों की अब खैर नहीं, जुलाई माह में 210 मामले पकड़े, 65 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 13 Aug 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Clamp on the latch... Committees formed, electricity thieves won't get away now, 210 cases caught in July, fine of 6.5 million rupees
फतेहाबाद। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम ने अभियान तेज कर दिया है। सब-डिविजन स्तर पर विशेष कमेटियां गठित की गई हैं। ये टीमें गांवों और शहरी क्षेत्रों में बिजली कनेक्शनों व मीटरों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

निगम की टीमें कुंडी कनेक्शन और मीटरों में गड़बड़ी की भी जांच करेंगी। जहां बिजली चोरी की सूचना मिल रही है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार 30 जुलाई तक जिले में बिजली चोरी के 210 मामले पकड़े जा चुके हैं। इन मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं पर करीब 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं के मीटरों में गड़बड़ी मिली। कुछ मामलों में मेन केबल से सीधे बिजली चोरी किए जाने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली का अवैध इस्तेमाल न करें। कनेक्शन से संबंधित किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर तुरंत निगम को सूचित करें।
कार्रवाई के दौरान टीमों पर हमले
बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीमों को विरोध का सामना भी करना पड़ा है। माजरा और भूना क्षेत्र में जांच के दौरान टीमों पर हमले किए जा चुके हैं। इसके बावजूद निगम ने अभियान जारी रखा है।
अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी का असर ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है। इसलिए गठित कमेटियों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में भी चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---
बिजली चोरी रोकने के लिए सब-डिविजन स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। ये लगातार निगरानी और जांच कर रही हैं। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। - अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed