सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC inspected SDM, Tehsil and Treasury offices

Fatehabad News: डीसी ने एसडीएम, तहसील व ट्रेजरी कार्यालय का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
DC inspected SDM, Tehsil and Treasury offices
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। सूचना व
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम, तहसील और ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेते हुए कार्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Trending Videos

इस दौरान डीसी ने एसडीएम और तहसीलदार से लंबित न्यायालयीन मामलों (कोर्ट केस) की जानकारी ली और निर्देश दिए कि पेंडिंग मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के सरकारी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखा जाए। रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा कार्यालय समय के बाद सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को लॉक कर सुरक्षित रखा जाए। डीसी ने कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण होना चाहिए, जिससे कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली (रिकवरी) के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए।
सरकारी राजस्व की वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अनूप सिंह, नायब तहसीलदार विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed