सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to lack of drainage, dirty water accumulated on the drain

Fatehabad News: निकासी न होने से गंदा पानी फिरनी पर जमा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of drainage, dirty water accumulated on the drain
गांव जापतेवाला (खेड़ा) में फिरनी की बदहाल व्यवस्था को लेकर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीण स्त्रोत - फोटो : आरोपी गिरफ्त में।
विज्ञापन
कुलां। गांव जापतेवाला (खेड़ा) में फिरनी का रास्ता बुरी स्थिति में पड़ा हुआ है। इस गली में नाली न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे गंदा पानी अक्सर जमा रहता है। बिना बारिश के भी गली के हालात खराब बने रहते हैं जिससे ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
Trending Videos


ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने राजनीतिक भेदभाव के कारण फिरनी के करीब आधे किलोमीटर के रास्ते का निर्माण नहीं कराया। बलजीत, सतगुरु सिंह, भागा, बूटा, जगसीर, पाला, कुलविंदर और अमरजीत कौर ने बताया कि इस गली से गुजरने में उन्हें बहुत दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों से गली की मरम्मत की मांग की लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गली में पानी की निकासी के लिए नाली की बहुत आवश्यकता है। मकानों का गंदा पानी इसी गली से होकर गुजरता है जिससे गली की स्थिति और भी खराब हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायतों के बाद समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

-

गांव की फिरनी की इस गली के निर्माण के लिए मांग पत्र भेजा गया था। सरकार से मंजूरी मिलने पर टेंडर भी लगा दिया था लेकिन बजट कम रहने के टेंडर को रद्द करना पड़ा था। अब दोबारा से पूरा बजट आने के बाद जल्द ही टेंडर लगा कर गली का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

- मंजीत सिंह, जेई पंचायत विभाग टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed