Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
89,000 metric tons of wheat have arrived at grain market Market Committee Chairman said In Tohana of Fatehabad
{"_id":"69f467665d0d58241d0006b9","slug":"video-89000-metric-tons-of-wheat-have-arrived-at-grain-market-market-committee-chairman-said-in-tohana-of-fatehabad-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में मार्केट कमेटी चेयरमैन बोले- अनाज मंडी में 89 हजार मीट्रिक टन गेहूं आया, 97% खरीद पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में मार्केट कमेटी चेयरमैन बोले- अनाज मंडी में 89 हजार मीट्रिक टन गेहूं आया, 97% खरीद पूरी
मार्केट कमेटी के चेयरमैन जंगजीत हुड्डा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 1 से 30 अप्रैल तक टोहाना अनाज मंडी में 89,641 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से 87,030 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है।
हुड्डा ने बताया कि कुल खरीद में 40,060 मीट्रिक टन गेहूं हैफेड ने और 46,970 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउस समेत दो एजेंसियों ने खरीदा। अब तक करीब 65% गेहूं की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है।
चेयरमैन ने कहा कि इस बार खरीद प्रक्रिया में किसानों को कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई। सभी परचेज सेंटर और एडिशनल मंडियों में काम सुचारू रहा। एक-दो बार साइट धीमी होने से मामूली परेशानी हुई, लेकिन अधिकारियों के सहयोग से तुरंत हल कर दी गई।
बायोमेट्रिक और ऑनलाइन गेट पास को लेकर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसानों को न गेट पास में और न ही बायोमेट्रिक में कोई परेशानी हुई। जमींदारों ने प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया। ग्रामीण इलाकों में किसान इस नए प्रयोग से काफी खुश हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को बायोमेट्रिक के लिए मंडी आने की जरूरत नहीं थी। किसान अपना नॉमिनी भेज सकते थे और प्रशासन मौके पर ही गेट पर नॉमिनी बना रहा था। जागरूकता की कमी से ही अफवाहें फैलीं।
हुड्डा ने कहा कि पूरी गेहूं की फसल एमएसपी पर ही खरीदी गई है। आने वाले धान सीजन में भी बायोमेट्रिक और ऑनलाइन गेट पास से बॉर्डर इलाकों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और स्थानीय किसानों को फायदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।