सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Complaints filed against Rajya Sabha MP Rekha Sharma at two police stations in Fatehabad over remarks concerning the former Chief Minister.

पूर्व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी मामले में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ फतेहाबाद में दो थानों में शिकायत दर्ज

Naveen Naveen
Updated Fri, 01 May 2026 03:39 PM IST
Complaints filed against Rajya Sabha MP Rekha Sharma at two police stations in Fatehabad over remarks concerning the former Chief Minister.
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को फतेहाबाद में चौधरी भजनलाल के समर्थकों और सर्व समाज के लोगों ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फतेहाबाद सदर और सिटी थाना में दो अलग-अलग शिकायत दर्ज करवाई हैं। इस दौरान काफी संख्या में सर्व समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 अप्रैल को पंचकूला में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के खिलाफ बेहद अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सांसद ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि चौधरी भजनलाल और चंद्रमोहन ने ‘बदमाशी’ के दम पर चुनाव जीते हैं। समर्थकों का कहना है कि यह बयान पूरी तरह से निराधार, असत्य और केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से दिया गया है। इस अवसर पर बिश्नोई सभा फतेहाबाद के प्रधान संजय खिचड़, भूना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम गोदारा, खारा खेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी, सरपंच बंसी लाल, खजुरी के सरपंच सीता राम पूनिया सहित 36 बिरादरी के सैकड़ों लोग थानों में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्व. चौधरी भजनलाल एक जननायक थे और उनके खिलाफ इस तरह की शब्दावली से न केवल बिश्नोई समाज, बल्कि उन्हें अपना आदर्श मानने वाले लाखों समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें कि इस मामले को लेकर सोमवार को बिश्नोई सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में अखिल भारतीय श्री गुरु जम्भेश्वर सेवक दल, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा, जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर, बिश्नोई सभा रतिया और टोहाना सहित कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि सांसद को उनके बयान के लिए कानूनी नोटिस भेजा जाएगा और माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रधान संजय खिचड़ ने कहा कि चौधरी भजनलाल का व्यक्तित्व बेहद ऊंचा था। वे जिला परिषद सदस्य से लेकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पदों तक पहुंचे, लेकिन उन्होंने हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास किया। समाज के लोगों का कहना है कि लोकतांत्रिक गरिमा को बनाए रखने के लिए सांसद रेखा शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। समर्थकों ने चेतावनी दी है कि यदि सांसद ने अपने कृत्य पर खेद प्रकट नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सारनाथ पहुंचे 12 देशों और आठ राज्यों के अनुयायी, VIDEO

01 May 2026

Kullu: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में रमेश ठाकुर के पहाड़ी गीतों पर मचा धमाल

01 May 2026

वार्ता विफल, हरियाणा में हड़ताल पर गए 30 हजार निकाय कर्मचारी

नगर परिषद बहादुरगढ़ के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय में हिंदी कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन

फिरोजपुर में बारदाना की कमी की जांच शुरू

Ujjain: भांग, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजा बाबा श्री महाकाल, मोगरे की माला ने मोहा मन; भक्तों ने किए दर्शन

01 May 2026
विज्ञापन

गोंडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

01 May 2026

Budaun News: महिला के कुंडल लूटने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

01 May 2026

Bareilly News: आंधी-बारिश के दौरान कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बाउंड्री

01 May 2026

फिरोजपुर में चुराई छह बाइकें, तीन एक्टिवा, आठ मोबाइल व दो एलसीडी संग चार काबू

फिरोजपुर के गांव चांदी वाला में तूड़ी वाली मशीन में पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन के पैकेट संग गिरा

जीरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने लोगों को जनगणना में सहयोग देने की अपील की

Ujjain News: मानसिक तनाव में युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, हुई मौत; दोस्त से मिलने का बनाया था बहाना

01 May 2026

VIDEO: बदला मौसम, मसूरी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, लुढ़का पारा

01 May 2026

VIDEO: शादी से इनकार पर दरिंदगी, युवती के बाल पकड़कर घसीटते हुए ले गया, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल

30 Apr 2026

VIDEO: रिटायर्ड शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये ठगे, जांच में जुटी पुलिस

30 Apr 2026

VIDEO: ज्योतिर्मठ में धूमधाम से मनाई गई नरसिंह जयंती

30 Apr 2026

VIDEO: फेसबुक पर दोस्ती पड़ गई भारी, विदेशी दोस्त बनकर ठगे छह लाख रुपये; पुलिस ने छह महीने बाद दर्ज की एफआईआर

30 Apr 2026

VIDEO: 14वें कर्नल्स कप में मुक्केबाजों ने दिखाया दम, 332 ने किया प्रतिभाग

30 Apr 2026

VIDEO: फार्मर रजिस्ट्री में लगे कर्मचारियों की लोकेशन से होगी निगरानी

30 Apr 2026

VIDEO: राजामंडी बाजार में फुटपाथ और गैलरी में नहीं लगने दीं फड़, दिनभर नगर निगम की टीम ने की गश्त

30 Apr 2026

VIDEO: कुश्ती दंगल में शिवा ने जीता ब्रजकेसरी का खिताब

30 Apr 2026

VIDEO: आगरा में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, ऑटो चालक को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा

30 Apr 2026

VIDEO: आगरा में बदले गए थानेदार, योगेश कुमार बने थानाध्यक्ष रकाबगंज; निशामक त्यागी को मिली न्यू आगरा थाना की जिम्मेदारी

30 Apr 2026

VIDEO: डीपीएस के छात्र के तोड़ दिए थे दांत, किशोर न्याय बोर्ड में पेश हुआ सहपाठी

30 Apr 2026

VIDEO: एटीएम पर ठगों ने युवती को बनाया निशाना, डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 39 हजार रुपये

30 Apr 2026

VIDEO: करोड़ों की जमीन का सौदा करने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

30 Apr 2026

फर्रुखाबाद: 15 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो सहित दो को पकड़ा

30 Apr 2026

Video: बरेली में राज्यपाल ने किया स्कूल का उद्घाटन, कहा- तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा से संवरेगा भविष्य

30 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed